बेंगलुरु में प्राइवेट अपार्टमेंट में लगी आग, दो लोगों की हुई
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के नजदीक देवरचिक्कन्हल्ली के एक प्राइवेट अपार्टमेंट में मंगलवार को आग लगने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने का कारण घरेलू गैस लीकेज बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह घटना शाम 4 बजकर 35 मिनट से 4 बजकर 40 मिनट पर हुई और करीब 4 बजकर 55 मिनट पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची। पूरे अपार्टमेंट कॉम्प्लैक्स को खाली करा लिया गया।
फायर सर्विस के अधिकारियों ने कहा कि 42 वर्षीय महिला की झुलसने से मौत हो गई. इसके साथ ही, पांच अन्य लोग भी आग में घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है बता दें कि बेगलुरु के देवरचिक्कन्हल्ली के बेन्नरगट्टा रोड पर एक अपार्टमेंट में दोपहर बाद आग लग गई थी। आग की लपटें तीन फ्लैट्स में फैल चुकी थी, इस पर बाद में नियंत्रण पा लिया गया। लेकिन जिस वक्त वीडियो बनाया गया, बालकनी में फंसी हुई महिला को मदद करने का कोई प्रयास नहीं दिखा।
