झारखंड में मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे
( words)
धनबाद मंडल के कोडरमा में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह 6:24 बजे हुई। पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रेन में कोयला लदा हुआ था, डब्बों के बेपटरी होने से 50 से ज्यादा वैगन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि कई डब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं। जानकारी के अनुसार हावड़ा नई दिल्ली ग्रैंडकार्ड रेलखंड के गुरपा स्टेशन के पास मालगाड़ी का इंजन ब्रेक फेल हो गया जाने के कारण यह हादसा हुआ।
