धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी के दाम में तेजी के साथ बदलाव
( words)
धनतेरस से पहले गोल्ड के एमसीएक्स के प्राइस में 0.07 फीसदी यानि 35 रुपये की तेजी के साथ सोने चांदी की कीमतों में हल्का बदलाव देखा जा रहा है। इसके साथ वहीं अंतर्राराष्ट्रीय बाजार में एमसीएक्स पर गोल्ड में 0.04 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। बाजार के भाव के अनुसार आज 24 कैरेट सोना 47,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम का दाम 47,783 रुपये है। चांदी की बात करें तो यह 64,508 प्रति किलो बिक रहा है। हालांकि सोने की कीमत देश भर में अलग-अलग होते है। हर राज्य में एक्साइज ड्यूटी, स्टेट टैक्स और मेकिंग चार्जेज लगाता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं।
