तमिलनाडु के तंजावुर में पेश आया बड़ा हादसा, 11 लोगों की गई जान
तमिलनाडु के तंजावुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। तंजावुर जिले में बुधवार सुबह मंदिर उत्सव के दौरान यह हादसा हुआ है जिसमें करंट लगने से 11 लोगों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक जुलूस के वक्त रथ ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के कॉटैक्ट में आ गया जिसके बाद पूरे रथ पर करंट फैल गया और आग लग गई। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु सड़क से गुजर रहे थे तभी किसी तरह ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार रथ के संपर्क में आ गया और करंट फैल गया। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने और झुलसने की भी खबर है। मौके पर उच्च अधिकारियों ने पहुंचकर राहत और बचाव का काम किया। हादसे के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है।
इलाके के आईजीवी बालकृष्णन ने बताया कि इस हादसे में 15 लोग घायल है। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान रथ बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ गया था जिसके बाद यह हादसा हुआ है। जावुर जिले में बुधवार सुबह मंदिर उत्सव के दौरान यह हादसा हुआ है जिसमें करंट लगने से 11 लोगों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक जुलूस के वक्त रथ ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के कॉटैक्ट में आ गया जिसके बाद पूरे रथ पर करंट फैल गया और आग लग गई।
