केजरीवाल के बयान पर भाजपा और आप में छिड़ी जुबानी जंग
( words)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से नोट पर गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर लगाने की मांग के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गया है। ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी से पूछा कि आखिरकार दिल्ली सीएम के इस बयान के बाद बीजेपी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पीएम से मांग की है कि सुख समृद्धि और खुशहाली के देवता और माता लक्ष्मी की फोटो नोट पर छापी जाए। उनकी मंशा देश में खुशहाली और समृद्धि के आशीर्वाद की है। संजय सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था एक गंभीर संकट से गुजर रही है। ऐसे में हमें सारे प्रयास करना चाहिए। लेकिन इसके साथ-साथ भगवान का आशीर्वाद भी जरूरी है।
