Monsoon Session: अधीर रंजन ने स्मृति ईरानी पर राष्ट्रपति मुर्मू का अनादर करने का लगाया आरोप
( words)
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अनादर करने का आरोप लगाया है। लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि स्मृति ईरानी ने सदन में बिना आदरसूचक संबोधन के कई बार चिल्लाते हुए द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया। इसे राष्ट्रपति के पद का अनादर बताते हुए अधीर ने स्मृति ईरानी से बिना शर्त माफी की मांग की है। ओम बिरला को लिखे पत्र में अधीर ने राष्ट्रपति से मांगी गई अपनी माफी के बारे में भी जानकारी दी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिख स्मृति ईरानी से बिना शर्त माफी जारी करने का आह्वाहन किया है।