बर्फ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
बर्फबारी से निपटने के लिए शिमला शहर को अलग अलग सेक्टर में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक सेक्टर में संबंधित विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। बर्फबारी के दौरान शिमला को 5 सैक्टरों में बांटा गया है, जिसमें सैक्टर-1 के तहत संजौली, ढली, कुफरी, नालदेहरा, मशोबरा, बल्देयां, सैक्टर-2 के तहत ढली-संजौली बाईपास, संजौली चैक-आईजीएमसी-रिगल, लक्कड़ बाजार से विक्ट्री टनल तक, कैथू, भराड़ी, चौड़ा मैदान, एजी आफिस, अनाडेल, उपायुक्त कार्यालय, सैक्टर-3 के तहत बाईपास एनएच सड़क वाया आईएसबीटी से शोघी तक, चक्कर, बालुगंज, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, टूटु, जतोग, नाभा, फागली, खलीणी, बीसीएस, विकास नगर, सैक्टर-4 के तहत विक्ट्री टनल से कार्ट रोड छोटा शिमला चौक तक, आर्टरेक, यूएस क्लब, माॅल, रिज, जोधा निवास, हाॅली लोज, जाखू, रिज माउंट, राम चन्द्रा चैक तथा सैक्टर-5 के तहत हाई कोर्ट, केएनएच, ओकओवर, राज भवन, बैनमोर, वन रोड, हिमाचल प्रदेश सचिवालय छोटा शिमला, ब्राॅक-ह्रस्ट, मैहली, कसुम्पटी तथा पंथाघाटी शामिल है। वहीं उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि ढली से लेकर कुफरी तक की सड़क के बीच में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा पर्यटकों के लिए शिमला से कुफरी आने जाने के लिए एचआरटीसी की बस का प्रबंध किया जाएगा ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के दौरान एंबुलेंस के लिए चैन तथा क्यूआरटी के लिए 4*4 गाड़ियों का भी प्रबंध किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के दौरान पर्यटकों एवं आवश्यकतानुरूप बचाव कार्यों के लिए विभिन्न तैयारियों के लिए पुलिस दल की तैनाती तथा चैनयुक्त गाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
