आज ही कीव से किसी भी हालत में बाहर निकलें भारतीय, एडवाइजरी जारी
यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस बीच वहां फंसे भारतीयों को सख्त एडवाइजरी जारी हुई है जिसमें कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र आज ही कीव छोड़ दे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि रूसी सेना 24 घंटे के भीतर कीव शहर पर ताबड़तोड़ हमले को अंजाम दे सकती है, इसलिए एहतियातन भारतीय नागरिकों एवं छात्रों को शहर छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।
यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक भी आयोजित हुई है जिसमें फैसला लिया गया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह सहित विशेष दूत उक्रैन मेंफंसे भारतीयों की निकासी के समन्वय के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।
