दो दिन बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए आज का रेट
( words)
दो दिनों के ब्रेक के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। इससे पहले बुधवार और मंगलवार को तेल की कीमतें स्थिर रही थी। वीरवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 104.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल की कीमत 93.54 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.75 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल की कीमत 101.40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।
