दिल्ली पहुंचे अजय मिश्रा, अमित शाह से मुलाकात कर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पेश की सफाई
( words)
लखीमपुर की घटना के बाद पहली बार गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा दिल्ली पहुंचे। जहाँ उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सफाई पेश की। यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। अमित शाह ने अजय मिश्रा से जांच में सहयोग देने का निर्देश दिया। लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर किसानों पर जीप से कुचलने का आरोप है। इस घटना के बाद से विपक्ष लगातार बीजेपी, अजय मिश्रा और योगी सरकार पर हमलावर है। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने भी अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की है।
