केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर सीएम योगी, राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने बधाई दे रहे हैं। अमित शाह ने 2019 लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री ली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने आर्टिकल-370 को हटाना, नागरिकता संशोधन एक्ट और UAPA जैसे कठोर फैसले लिए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री और हमारे वरिष्ठ सहयोगी श्री अमित शाह को उनको जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं।
