Amarnath Cloudburst: बालटाल के रास्ते भी शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा
( words)
पहलगाम (Pahalgam) के बाद आज बालटाल के रास्ते भी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) शुरू हो सकती है। 8 जुलाई को पवित्र गुफा के पास बादल फटने के बाद बाढ़ आई गई थी। हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 41 लोगों का अब भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू टीम तीन दिनों से हादसे वाले इलाके को खंगाल रही है। शुक्रवार यानि 8 जुलाई को आई तबाही के बाद यात्रा रोक दी गई थी। अब श्रद्धालुओं के लिए पहलगाम का रास्ता खोल दिया गया है। बाबा के भक्त पहलगाम और बालटाल के जरिए अमरनाथ गुफा तक पहुंचते हैं। फिलहाल एहतियातन बालटाल को बंद रखा गया है।
