मणिपुर में सेना की टुकड़ी पर हुआ हमला, 6 लोगों की हुई मौत
( words)
मणिपुर में सेना की टुकड़ी पर आईडी हमले की खबर सामने आई है। असम राइफल्स के सीओ समेत 4 जवान शहीद हो गए। वहीं, अफसर के परिवार के दो सदस्यों की भी मौत इस हमले में हो गई। बताया जा रहा है कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट में यह हमला हुआ है। यहां असम राइफल्स के कमांडिंग आफिसर के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया। काफिले में कमांडिंग ऑफिसर के परिवार के सदस्य और क्विक एक्शन टीम के सदस्य मौजूद थे। आतंकी हमले में सीओ, क्विक एक्शन टीम के तीन जवान और सीओ के परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई।
