कुनिहार: पट्टा बरौरी के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में भागवत महापुराण कथा का हुआ शुभांरभ
ग्राम पंचायत पट्टा बरौरी के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में मंगलवार को भागवत महापुराण कथा का शुभांरभ कलश यात्रा के साथ किया गया। आचार्य शशांक कृष्ण कौशल का पट्टा बरौरी पधारने पर दुर्गा माता मंदिर कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान राम कौशल, वरिष्ठ उप प्रधान राम चंद शर्मा, मुख्य सलाहकार डीडी कश्यप, उप प्रधान सुख राम, सहित अन्यों द्वारा आचार्य शशांक कृष्ण को पगड़ी, शॉल व फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। आचार्य शशांक कृष्ण ने भगवान की कई लीलाओं का वर्णन किया। इस महापुराण कथा में विशेष रूप से कृष्ण सिंह ठाकुर, नरेश ठाकुर, राम चंद शर्मा, सुख राम, डीडी कश्यप, रोशन लाल कौंडल, जगदीश शर्मा, राकेश कौंडल, हंस राज शर्मा, दिनानाथ गर्ग, राम कौशल, भुपेंद्र कौशल, दिवाकर शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
