SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, आज इतने घंटे बंद रहेगी बैंक सुविधा
SBI के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है क्योंकि इस बैंक की ऑनलाइन सर्विसेज कल रात 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी। एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग सर्विस ग्राहकों के लिए शनिवार-रविवार की रात के 11.30 बजे से सुबह के 4.30 बजे तक उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। लिहाजा 11 दिसंबर की मध्यरात्रि से पहले ही आप अपने ऑनलाइन बैंकिंग के कामों को कर लें वर्ना इस दौरान उन्हें नहीं करा पाएंगे। एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग यूज करने वाले कस्टमर्स को जानना चाहिए कि ये बैंक के टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन के लिए किया जा रहा है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कस्टमर्स को इसके बारे में ट्वीट कर आधिकारिक रूप से जानकारी दी हैं। एसबीआई की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज जिनमें आईएनबी, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और यूपीआई शामिल हैं इस दौरान काम नहीं करेंगी। बैंक ने अपने ग्राहकों से आग्रह किया है कि वो इस आंशिक परेशानी को सहन कर लें क्योंकि इसके जरिए बैंक बेहतर बैंकिंग अनुभव को मुहैया कराने के लिए प्रयास कर रहा है।
