किसान आंदोलन का असर, प्रदेश में कई बस रूट बंद

किसान आंदोलन का आज 12वां दिन है। अपनी मांगों को लेकर किसान आज भी दिल्ली की सीमाओं पर डेट हुए हैं। वहीं इस आंदोलन का असर दिल्ली सहित पूरे देश भर में दिख रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी किसानों के प्रोटेस्ट का असर दिखा। किसान आंदोलन के चलते परिवहन निगम के सैकड़ों बस रूट बंद हो गए हैं। दिल्ली, पंजाब के लिए परिवहन निगम ने बसें भेजनी बंद कर दी हैं। प्रदेश में भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के चलते निगम ने कई रूट मर्ज कर दिए हैं। निजी बस ऑपरेटरों ने कई रूटों पर बसें चलाना बंद कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम के 2900 रूट हैं। जब से कोरोना फैला है, निगम के 1800 रूटों पर ही बसें चलाई जा रही हैं। किसान आंदोलन के चलते अब और रूट बंद हो गए हैं
किसानों से मिले केजरीवाल
वहीं दिल्ली में सीएम अरविन्द केजरीवाल किसानों से मिलने सिंधु बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा, 'किसानों का मुद्दा और संघर्ष जायज है। हम किसानों के संघर्ष में शुरू से ही साथ हैं। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने हमसे 9 स्टेडियमों को जेल बनने की परमिशन मांगी थी। हुमा पर खूब दबाव बनाया गया, लेकिन हमने परमिशन नहीं दी। केंद्र सरकार चाहती थी कि किसान सेल्ही आए और उन्हें जेल में दाल दें।'