अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पर ड्रग्स मामलेम को लेकर केस दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
पंजाब की राजनीति में बीती रात बड़ा धमाका होते दिखा है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में केस दर्ज करा लिया है। जानकारी के मुताबिक मोहाली के स्टेट क्राइम सेल में नेता के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में STF की जांच रिपोर्ट के आधार पर अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। माना जा रहा है नेता की गिरफ्तारी अब किसी भी वक्त हो सकती है। बता दें, मजीठिया पर जांच के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री चन्नी पर दबाव बनाए हुए थे। वहीं, अब AIG के नेतृत्व में बनाई गई SIT केस की जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि AG की रिपोर्ट पर सात साल पुराने केस की जांच को दोबारा खोला जा रहा है।
