देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
( words)
देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में सोमवार तक भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि दक्षिणी राज्यों में पिछले दो हफ्तों से लगातार बारिश हो रही है, जो अभी चार दिन और जारी रह सकती है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है, इन राज्यों में वर्षा जनति घटनाओं के कारण कई मौतें भी हो चुकी हैं।
