बैंकिंग के नियमों में बदलाव, बैंक में पैसा जमा करने से निकालने तक के लगेंगे चार्ज
आज से बैंकिंग के नियमों में कई बदलाव होने वाला है। अब किसी भी खाताधारक को बैंक में पैसा जमा करने और निकालने पर चार्ज देना होगा। इस बदलाव की शुरुआत बैंक ऑफ बड़ौदा ने की है। BOB के अनुसार अगले नवंबर से निर्धारित लिमिट से ज्यादा बैंकिंग करने पर लोगों का अलग से शुल्क लगेगा। इसके अलावा 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए 150 रुपये चुकाने होंगे। नए नियम के अनुसार सेविंग अकाउंट में तीन बार पैसे डिपोजिट करना मुफ्त होगा लेकिन अगर अकाउंट होल्डर एक महीने के अंदर तीन बार से ज्यादा बार पैसे जमा करता है तो उसे 40 रुपये के चार्ज का भुगतान करना होगा। हालांकि यह नियम जनधन खाताधारकों पर अप्लाई नहीं किया जाएगा। उन्हें तीन बार से ज्यादा पैसे जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, इसके बदले निकासी पर 100 रुपये देने होंगे।
