छत्तीसगढ़ : पुटकेल के जंगल में सुरक्षा बल की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़, CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट हुए शहीद
( words)
छत्तीसगढ़ में पुटकेल के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर सामने आई है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया है कि इस मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 168 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं। वहीं एक जवान भी घायल है। घटना जिले के तिम्मापुर में उस वक्त हुई, जब सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन का एक गश्ती दल सड़क मार्ग खुलवाने और सफाई की ड्यूटी के लिए निकला था। अधिकारियों ने बताया कि सहायक कमांडेंट एस बी टिर्की को गोली लगी और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। राजधानी रायपुर से करीब 440 किलोमीटर दूर इलाके में फिलहाल तलाश अभियान जारी है।
