पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने उठाए पंजाब सरकार पर सवाल
( words)
पंजाब में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद आज चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि इतने सालों से बादल परिवार और कांग्रेस दोनों मिलकर पंजाब को लूट रहे थे, ये सिलसिला अब बंद होगा। पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान बेअदबी कांड, बम ब्लास्ट और प्रधानमंत्री तक की सुरक्षा में चूक हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। जिसे चन्नी सरकार संभाल नहीं पा रही है। वहीं केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान अगले हफ़्ते तक कर दिया जाएगा।
