कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, कई नेता करेगे प्रचार
( words)
उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्टीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 20 नेताओ की सूची जारी की है। जिसमे भूपेश भगेला, पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, राज बाबर, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, आशा कुमारी, गुरकीरत सिंह कोटली सहित 20 नेताओं की सूची जारी की गई है। ये सभी नेता हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ तीन विधानसभा उपचुनावों कोटखाई, फहतेपुर और अर्की में जनसभाओं में कांग्रेस उम्मीदवारों की रैलियों को संबोधित करने पहुँचेगे। पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को भी अपने इन स्टार प्रचारकों को सूची भेजी है।
