दाड़लाघाट में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में मनाया गया संविधान दिवस
( words)
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने संविधान दिवस पर विस्तार से जानकारी दी तथा बताया की संविधान दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया की जब देश आजाद हुआ तो सबसे बड़ी चुनौती अपने देश के लिए अपना संविधान बनाने की थी। यह चुनौती भरा कार्य डॉ भीम राव अम्बेडकर ने किया तथा 2 वर्ष 11 महीने और 18दिन में अपना संविधान तैयार किया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना को भी पढ़ा गया।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,नरेंद्र लाल,सुमन,पूनम,प्रवीण तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
