देश में दो दिनों से कोरोना के मामलों में आई गिरावट, आज इतने मामले आए सामने
( words)
भारत में कोरोना का असर कम होता दिखाई दे रहा है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 830 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 45 हजार 768 हुई। बड़ी बात ये रही कि देश में बीते 197 दिन बाद कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज किए गए है। वही मरने वालों में सिर्फ 1 की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद मरने वालों की संख्या 5 लाख 28 हजार 981 पर पहुंच गए। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में कोविड -19 के मामले लगातार बढ़ रहे थे, लेकिन आज फिर से स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले दिन के मुकाबले मामलो में 32 केस की गिरावट आई है।
