एक दिन में दोगुने हुए कोरोना केस, जानिए आज कितने केस आए सामने
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के नए आंकड़े जारी किए है। आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना केस में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बीते दिन की तुलना में दो गुना कोरोना केस सामने आए हैं। पिछले दिन कोरोना के 1112 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि मरीजों की कोरोना से ठीक होने वाली कुल संख्या 20,821 से घटकर 19,398 पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोनो से 3619 मरीज ठीक हुए हैं। बीते दिन कोरोना से 12 और लोगों की मौत के बाद अब तक जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 52,8999 पहुंच चुकी है। इन 12 मामलों में वे नौ मृतक भी शामिल हैं। देश में अबतक कुल 4 करोड़ 46 लाख 49 हजार 088 कोरोना केस दर्ज हो चुके हैं। वहीं संक्रमण के सक्रिय मरीजों की दर 0.04% दर्ज की गई है।
