भारत में कोरोना संक्रमण का कहरअभी भी जारी , पिछले 24 घंटे में इतने मामले आए सामने।
( words)
भारत में कोरोना संक्रमण का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 547 नए मामले सामने आए और 1 संक्रमित ने अपनी जान गंवा दी। अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 66 हजार 924 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए। इसी के साथ कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 9 हजार 468 रह गई। देश में अब तक करीब 220 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 20 हजार 465 ने कोरोना से बचाव करने के लिए वैक्सीन ली। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 532 पहुंच गया।
