भारत में कोरोना का खतरा बरकरार
भारत में कोरोना संक्रमण का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अगर पिछले 24 घंटे की बात की जाये तो कोविड-19 के पिछले 24 घंटे में 1 हजार 190 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद से देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 55 हजार 828 हो गई है। दूसरी ओर कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 16 हजार 243 रह गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 23 हजार 859 लोगों ने कोरोना से बचाव करने के लिए वैक्सीन ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी नए आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते दिन कोरोना से 1 हजार 373 मरीजों की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 452 हो गई है। इन 1373 मौत में पंजाब के 1369 और केरल के दो लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलाते हुए हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े गए हैं।
