क्रूज़ ड्रग्स केस: आज एनसीबी के सामने पेश नहीं हुईं एक्ट्रेस अनन्या पांडे, मांगी दूसरी तारीख
बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे आज यानी सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने पेश नहीं होंगी। अनन्या पांडे को आज तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अनन्या को सुबह 11 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंचना था, हालांकि उन्होंने निजी कारणों से आगे की तारीख तय करने के लिए एनसीबी से रिक्वेस्ट की। वहीं, एनसीबी ने भी अनन्या के इस आग्रह को मान लिया है। एनसीबी अब नई तारीख के लिए समन जारी करेगा, तब अनन्या पांडे उस तारीख को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर में पेश होंगी। बता दें कि इससे पहले अनन्या पांडे ड्रग्स केस में गिरफ्तार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट को लेकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन एनसीबी के सामने पेश हुईं थीं। एनसीबी ने उनके करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी।
