क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज
क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सेशंस कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। अब उनके वकील ने कहा कि वो इसके लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करेंगे। सेशंस कोर्ट की ऑर्डर कॉपी मिलने के बाद हाईकोर्ट जाएंगे। आर्यन खान के अलावा अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी कोर्ट ने खारिज कर दी। एक हफ्ते से ज्यादा समय से आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल में साधारण कैदी की तरह रह रहे हैं। शुरुआत में जब आर्यन, अरबजा और मुनमुन को ऑर्थर रोड जेल में लाया गया थो कोविड प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सात दिनों के आइसोलेशन में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, आर्यन खान ने वीडियो कॉल पर अपने परिजनों से बात भी की थी।
2अक्टूबर की रात को NCB ने आर्यन को गिरफ्तार किया था। तब से लेकर अब तक 17 दिन बीत चुके हैं लेकिन आर्यन ड्रग्स केस में जेल से बाहर नहीं आ पाया है। शाहरुख खान परिवार भी टेंशन में है। NCB को आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिले हैं। लेकिन एनसीबी ने कोर्ट में दावा किया कि आर्यन कई साल से ड्रग्स ले रहा है। आरोप तो यहां तक लगाया गया कि आर्यन ड्रग्स के गिरोह से जुड़ा है। हालांकि बॉलीवुड से जुड़े लोग ही एनसीबी के दावों पर सवाल उठा रहे हैं। आमतौर पर इस तरह के केस में जल्दी जमानत हो जाती है पर आर्यन का केस कानूनी पेचिदगियों में ऐसा उलझा है कि 17 दिन से वो बाहर नहीं आ पाया। सेशंस कोर्ट ने भी 14 अक्टूबर को सुनवार कर फैसला सुरक्षित कर लिया था। लेकिन छुट्टियों की वजह से फैसला आज तक के लिए टल गया।
