क्रूज ड्रग्स केस: शाहरुख खान के 'मन्नत' पहुंची NCB, एक्ट्रेस अनन्या पांडे को भेजा समन
क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान के बाद अब एक और स्टारकिड एनसीबी के राडार पर आ गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गुरुवार को चंकी पांडे की बेटी और ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर पहुंचीं और वहां जांच की। बताया जा रहा है कि एनसीबी के तीन अधिकारियों अनन्या के घर पर जांच की। टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल थी। एनसीबी ने अब अनन्या को दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। अनन्या के बाद एनसीबी की टीम शाहरुख खान के घर 'मन्नत' भी पहुंची। बताया जा रहा है कि एनसीबी, आर्यन खान के कमरे से लेकर अन्य चीजों का सर्च ऑपरेशन कर रही है। एनसीबी ने आर्यन पर 'इंटरनैशनल ड्रग्स तस्करी' का आरोप लगाया था।
ऐसे में एनसीबी को शक है कि आर्यन के पास से कुछ और सबूत मिल सकते हैं। बता दें कि 20 अक्टूबर को कोर्ट में आर्यन की बेल पर सुनवाई से पहले एनसीबी ने कहा था कि उसने कोर्ट में आर्यन की वॉट्सऐप चैट्स को सबमिट कर दिया है। NCB ने कहा था कि पुलिस को ड्रग से संबंधित वॉट्सऐप चैट्स मिली हैं जो कि कथित तौर पर आर्यन और एक डेब्यू ऐक्ट्रेस के बीच की हैं। हालांकि तब एनसीबी ने ऐक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब साफ हो गया है कि वह ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं।
