क्रूज ड्रग्स पार्टी केस : स्टार किड आर्यन खान की बढ़ सकती है मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
( words)
क्रूज ड्रग्स पार्टी के आरोप में गिरफ्तार आर्यन खान की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। एनसीबी आर्यन खान से लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि आर्यन खान को एक रात और एनसीबी की कस्टडी में बितानी पड़ सकती है। कोर्ट में पेशी के बाद एनसीबी की टीम आज दोबारा आर्यन की कस्टडी की मांग करेगी। बता दें कि मामला सामने आने के बाद एनसीबी की टीम ने बीती रात कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एनसीबी को कुछ ऐसे लिंक मिले जिससे जुड़ी जानकारी और पूछताछ आर्यन से करनी है। इस दौरान कई पेडलर को हिरासत में लिया गया। हिसासत में लेने के बाद एनसीबी ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
