Badrinath : बदरीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल के कार्य के दौरान गिरा मलबा, 10 मजदूर दबे
( words)
बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल के कार्य के दौरान मलबा व सैटरिंग का सामान गिर गया। जिसमें 10 मजदूर दब गए। आठ मजदूरों को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है और दबे हुए मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। घटना बुधवार सुबह नौ बजे की बताई जा रही है।बता दें कि बदरीनाथ हाईवे पर 40 साल से अधिक समय से भूस्खलन के चलते नासूर बना लामबगड़ भूस्खलन जोन भले ही इस बार शांत हो, लेकिन इससे सटे क्षेत्र में नया भूस्खलन जोन उभर आया है। हल्की वर्षा में यह भूस्खलन जोन कहर बरपा रहा है। इससे यात्रियों सहित आम नागरिकों को खासी परेशानी हो रही है।
