दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ते प्रदूषण के चलते शुक्रवार को प्राइमरी स्कूल बंद करने का किया एलान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ते प्रदूषण के चलते शुक्रवार को प्राइमरी स्कूल बंद करने का एलान किया है। उनकी यह घोषणा कल (शनिवार) से लागू हो जााएगी। इसके साथ ही, आउट डोर एक्टिविटी पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं सीएम केजरीवाल ने फौरन केन्द्र सरकार से इस बारे में कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण काफ़ी ज़्यादा हो गया है। लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। ये सिर्फ़ दिल्ली की नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत की समस्या है। दिल्ली के अलावा हरियाणा और यूपी के कई शहरों में हवा बेहद ख़राब चल रही है। केजरीवाल ने आगे कहा कि इसके लिये कई लोकल कारण है। उन्होंने कहा ये समय राजनीति का या गाली देने का नहीं है। दिल्ली सीएम ने कहा कि पंजाब में पराली जल रही तो इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं, क्योंकि वहां पर हमारी सरकार है। दिल्ली सीएम ने कहा कि इस मामले में किसानों के साथ मिलकर कई कदम उठाए जाएंगे और अगले साल तक इसके नतीजे दिख जाएंगे।
