अभी भी सांस लेने लायक नहीं दिल्ली-एनसीआर की हवा, हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज
( words)
देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिसंबर के शुरुआती 15 दिन का मौसम इस बार छह सालों में सबसे ठंडा रहा है। वहीं, दिल्ली में गुणवता की हालत बदतर हो रही है। हवा की गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसी SAFAR के मुताबिक दिल्ली का AQI 316 है जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। उत्तर प्रदेश के हवा की गुणवता पर नजर डालें तो यहां स्थिती खराब श्रेणी में दिखती है। राज्य का एक्यूआई इस वक्त 273 है। वहीं, अगले कुछ दिनों में भी हालात इसी प्रकार के दिख रहे हैं।
