दिल्ली की हवा अभी भी जहरीली, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज
( words)
दिल्लीवासी अभी भी जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च ने बताया है कि दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज हुई है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक आज 256 पर आ गया है। दिल्ली-एनसीआर के लिए वायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता 13 दिसंबर तक ऐसे ही रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद गिरने की संभावना है। बुलेटिन में कहा गया है कि 14 और 15 दिसंबर को 'बेहद खराब' श्रेणी में रहेगा। दिल्ली में आज मौसम में सुबह हल्का कोहरा देखा गया।
