कांगड़ा के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक जिला कांगड़ा के प्रवास रहेंगे। अपने इस चार दिवसीय दौरे के दौरान वे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन करने के अलावा वह विभिन्न स्कूलों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केवल सिंह पठानिया 30 नवंबर प्रातः 11 बजे प्राइमरी स्कूल बड़ज के अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण और बैडमिंअन कोर्ट का शिलान्यास करने के उपरांत आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। प्रथम दिसंबर को उप मुख्य सचेतक शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत प्रातः11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने के बाद दोपहर 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंज में अल्ड्रसाउंड मशीन को लोगों को समर्पित करेंगे। जबकि 3 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह लंज में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
केवल सिंह पठानिया 2 दिसंबर को प्रातः 10ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजोल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उसके बाद 3 बजे घेरा में अधिकारियों के साथ बरनेटा-घेरा-करेरी-कुठारना-सल्ली सड़क और डलझील के निर्माणकार्य की समीक्षा करेंगे। 3 दिसंबर को 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरिणी के वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे।
