महानिदेशक विरेंद्र सिंह पठानिया ने भारतीय तटरक्षक बल के 24वें प्रमुख के रूप में ग्रहण किया पदभार
महानिदेशक विरेंद्र सिंह पठानिया ने भारतीय तटरक्षक बल के 24वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। वीएस पठानिया फ्लैग अफसर डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। वीएस पठानिया मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में परास्नातक हैं। उन्होंने यूएस कोस्ट गार्ड से खोज एवं बचाव और बंदरगाह संचालन में विशेष ट्रेनिंग ली है। वीएस पठानिया एक योग्य हेलीकॉप्टर पायलट हैं। अपने 36 वर्षों से अधिक के करियर में फ्लैग अफसर वीएस पठानिया ने पोतों एवं स्थापनाओं में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। इनमें कमांडर तट रक्षक क्षेत्र गांधी नगर, कमांडर तटरक्षक क्षेत्र मुंबई, उप-महानिदेशक और उप-महानिदेशक तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली शामिल हैं। फ्लैग अफसर ने सभी श्रेणियों के तटरक्षक पोतों की कमान भी संभाली हैं, जिनमें उपतटीय गश्ती पोत 'रानीजिंदन', अपतटीय गश्ती पोत 'विग्रह' और उन्नत अपतटीय गश्ती पोत 'सारंग' शामिल हैं।
