ओमिक्रोन के खतरे के चलते डॉक्टरों की हड़ताल जारी
कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) अब कई देशों समेत भारत में भी फैल चुका है। एक तरफ जहां भारत में हर रोज कोरोना के इस वेरिएंट के संक्रमितों को मामला बढ़ता जा रहा है वहीं NEET-PG काउंसलिंग में देरी के विरोध में दिल्ली के अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे हड़ताल के चलते मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते कई अस्पतालों में न तो इमरजेंसी चल रही है और न ही OPD में डॉक्टर देख रहे हैं।
दरअसल नीट PG काउंसलिंग नहीं होने की वजह से कई अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती नहीं हो रही जिससे रेजिडेंट डॉक्टर्स को कई परेशानिया झेलनी पड़ रही हैं। रुकी हुई भर्तियों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। वहीं हड़ताल को बढ़ता देख सरकार की तरफ से डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज सुनील कुमार रेजिडेंट डॉक्टरों को समझाने के लिए पहुंचे। जिनका हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने पुरजोर विरोध किया। लगातार 27 नवंबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने मांगे पूरी ना होने के चलते आज से ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी सेवा भी बंद कर दी।
बता दें कि राजधानी दिल्ली के अस्पताल RML और लेडी हॉर्डिंग में भी रेजिडेंट डॉक्टर ने सभी तरह की ओपीडी सुविधा को बंद कर दिया है। जिसके बाद अस्पतालों में आने वाले लाखों मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 2 दिन पहले भी सफदरजंग में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी, लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं की गई। जिसके बाद बढ़ा कदम उठाते हुए आज रेजिडेंट डॉक्टर्स ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवा को बंद कर दिया है।