रात के अंधेरे में सीमापार से आया ड्रोन
( words)
भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार की शाम को रात के अंधेरे में ड्रोन के जरिए तस्करी करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन बीएसएफ ने उस ड्रोन को मार गिराया और भेजा जा रहा सामान बरामद कर लिया है। अमृतसर जिले की भारत पाकिस्तान सीमा की एक बार्डर आउटपोस्ट में बीएसएफ 22 बटालियन के जवानों ने रानिया सेक्टर में ऑक्टा-कॉप्टर (8 प्रोपेलर) को मार गिराया। यह ड्रोन रात 9.15 बजे भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। इस ड्रोन का वजन 12 किलो था और इसमें कुछ सामान भी बरामद हुआ है। हालांकि बरामद हुए सामान की जानकारी बीएसएफ ने अभी हमारे साथ साझा नहीं की है।
