मैदानी इलाकों में शीतलहर के चलते दिन में भी महसूस होगी ठंड
( words)
दिसंबर के महीने में मौसम तेजी से बदल रहा है। जिस कारण लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है तो दक्षिण भारत में बारिश आफत बढ़ा रही है। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि पारा अभी और नीचे जाएगा। दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री तक पारा लुढ़का है। इसके चलते लोगों को दिनभर ठंड महसूस हो रही है। दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों में आज सारा दिन बादल छाए रहेंगे। रात को तापमान में काफी गिरावट हो जाती है। शीतलहर के चलते दिन में भी ठिठुरन महसूस होगी।
