अमृतसर समेत पंजाब के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटकों से कांपी धरती
( words)
अमृतसर समेत पंजाब के कुछ हिस्सों में सोमवार तड़के 3 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.1 रिक्टर स्केल की मांपी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के पंजाब में था। भूकंप की गहराई 120 किलोमीटर बताई गई। इससे पहले, नेपाल में शनिवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आने के कारण इसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से लेकर उत्तराखंड तक महसूस किए गये। यह भूकंप उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 101 किलोमीटर पूर्व -दक्षिण-पूर्व में में आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
