दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गुजरात चुनाव की तारीखों का होगा एलान
( words)
गुजरात विधानसभा चुनावों का आज एलान होगा। आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी कॉन्फ्रेंस में गुजरात चुनाव की तारीखों की जानकारी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, गुजरात में चुनाव दो चरणों में हो सकता है। दिसंबर को पहले सप्ताह में वोटिंग कराई जा सकती है। चुनाव आयोग ने 2017 में अपनाई गई परंपरा का हवाला देते हुए पिछले महीने हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ गुजरात चुनाव कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।
