गुजरात में दो चरणों में होगा चुनाव, 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के बाद आज गुजरात चुनाव के लिए भी तारीखों का एलान कर दिया है। गुजरात चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण में 2 दिसंबर को वोटिंग होगी। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी। इससे पहले चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए मोरबी हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और परजिनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। उन्होंने कहा- मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3 लाख 24 हजार 422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51 हाजर 782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार कई मायने में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान नई चीजें देखने को मिलेगी, जिसमें 182 दिव्यांग के लिए पोलिंग स्टेशन होंगे। इसके साथ ही, युवा वाटर्स के लिए हर जिले में एक बूथ ऐसा होगा, जहां पर सबसे कम उम्र के प्रिसाइडिंग ऑफिसर होंगे। गिर में सिर्फ एक मतदाता के लिए पोलिंग बूथ बनाया गया है।
