जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, एक आतंकी ढ़ेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ राजपुरा इलाके के उगाम पथरी में हुई है जिसमें एक आतंकी ढेर हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि आतंकियों के खिलााफ ये ऑपरेशन अभी भी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी हिज्ब से जुड़ा हुआ था और 2017 से सक्रिय है। इस शख्स की पहचान शोपियां निवासी फिरोज अहमद डार के रूप में हुई है। बता दें, जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया था। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, पुलिस और सेना को हथियारबंद आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद तलाश अभियान चलाया गया जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।
