उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ बढ़ा किसानों का गुस्सा, पार्टी उम्मीदवार गोविंद कांडा को गुरुद्वारे से जबरन निकाला बाहर
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार गोविंद कांडा को शनिवार को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। शनिवार शाम को गोविंद कांडा जब गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेकने पहुंचे थे तो किसानों ने उन्हें गुरुद्वारे से जबरन बाहर निकाल दिय। इस दौरान बताया जाता है कि किसानों ने धक्का-मुक्की भी है। गोविंद कांडा के साथ मौजूद बीजेपी नेता जसवीर सिंह चहल को बुरी तरह से धक्का भी मारा गया। इन धक्कों की वजह से चहल मुंह के बल जमीन पर गिरने से बाल-बाल बचे। किसानों के विरोध को देखते हुए गोविंद कांडा के निजी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से निकालकर ले गए। बता दें कि हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके बाद मतों की गिनती दो नवंबर को होगी। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन ने गोविंद कांडा को मैदान में उतारा है जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए था। गोबिंद कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख और विधायक गोपाल कांडा के भाई हैं।
