महाराष्ट्र के पुणे में जापानी इंसेफेलाइटिस का पहला मामला आया सामने
( words)
महाराष्ट्र के पुणे में जापानी इंसेफेलाइटिस का पहला मामला सामने आया है। पहला मामला सामने आने के बाद जानवरों, मच्छरों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। पुणे नगर निगम (पीएमसी) के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को पुष्टि की है कि जापानी बुखार के परीक्षण के लिए मच्छर, कुत्ते और सूअरों के सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजे गए है। वडगांवशेरी में चार साल के बच्चे में इस बीमारी की पुष्टि होने के बाद ये कदम उठाया गया है। बच्चा फिलहाल ससून जनरल अस्पताल में भर्ती है।
