दिल्ली में तीन मंजिला इमारत में आग लगने से चार लोगों की हुई मौत
दिल्ली में एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यह घटना दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके
की है, जहाँ मंगलवार सुबह लगी है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पत्ता नहीं लगा है। पुलिस के मुताबिक सभी मृतकों के शव इमारत की तीसरी मंजिर पर बने कमरे से बरामद हुए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 436, 304ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरसल, ओल्ड सीमापुरी के मकान नंबर जी-261 में मंगलवार तड़के चार बजे आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पा लिया गया है। मकान की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में कुल चार लोगों के शव मिले। इनकी पहचान शास्त्री भवन में चपरासी के तौर पर काम करने वाले होरीलाल (59) पुत्र नाथीराम, एमसीडी में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाली रीना (55) पत्नी होरीलाल, आशू (24) पुत्र होरीलाल और रोहिणी पुत्री होरीलाल (18) के रूप में हुई है। सभी शव जीटीबी नगर मोर्चरी भेज दिए गए हैं।
