टकराव : एएसपी सहित चार जवान घायल
सवर्ण आयोग की मांग को लेकर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ है। संकटमोचन के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव में शिमला के एएसपी सुशील कुमार सहित चार जवान घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई है। पुलिस टीम उन्हें तुरंत आइजीएमसी अस्पताल ले गई है।
राजधानी शिमला में देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ता शिमला में टूटीकंडी क्रॉसिंग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन घंटे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बात करने नहीं आए तो शिमला के लिए कूच किया जाएगा। हजारों लोग इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे है। देवभूमि सवर्ण समाज संगठन की मांग है कि सरकार सामान्य वर्ग आयोग नहीं, बल्कि सवर्ण आयोग का गठन करे। साथ एक्ट के तहत इसकी स्थापना हो। इसके अलावा आयोग में ये गैर राजनीतिक और योग्य लोगों की नियुक्तियां होनी चाहिए। एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए इसमें कार्रवाई का प्रावधान हो।
