हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज मार्केट खुलने के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में गोल्ड में गिरावट दर्ज की थी। यह 54,109 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। इसके बाद सोने में उठापटक के बाद यह 11:45 पर 54,140 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो सोना 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद यह 54,295 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी की बाद करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में यह 67,490 रुपये प्रति किलो के प्राइस पर खुला था। इसके बाद यह आज सबसे ऊपर 67,950 रुपये पर पहुंच गया था। इसके बाद अब यह गिरकर 11:45 बजे तक 67,835 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,069 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 68,103 रुपये पर बंद हो गया है।
