सोने और चांदी की कीमतों में आज देखने को मिली तेजी, जानिए आज का प्राइज | Gold and silver prices
( words)
सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। कई दिनों के लगातार गिरावट के बाद आज गोल्ड महंगा हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 47,625 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। वहीं, गुरुवार को सोने की कीमतों में करीब 1 फीसदी यानी 500 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी। इसके अलावा सिल्वर 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 61234 रुपये प्रति किलोग्राम है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर सोने की कीमतों में गिरावट है। यहां सोना एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचकर 1,771.04 डॉलर प्रति औंस पर है। अन्य कीमती धातुओं में हाजिर चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 22.40 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी गिरकर 934.99 डॉलर हो गया।
